Haryana CM नायब सिंह सैनी ने राज्य के बजट में एक और बड़ा किया ऐलान
महिलाओं को हर महीने मिलेगे आर्थिक सहायता के रूप मे इतने रूपये
हरियाणा में ‘भविष्य विभाग’ का गठन
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के बजट में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का नाम ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ रखा गया है। इस योजना के लिए बजट में 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सीएम सैनी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार उन्हें विभिन्न वर्गों से लगभग 11,000 सुझाव प्राप्त हुए थे।
हालांकि, ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा सरकार के अंत्योदय सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें हैं जोकि इस प्रकार है:
सीएम सैनी ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में एक नया विभाग ‘भविष्य विभाग’ बनाया जाएगा। इस विभाग का उद्देश्य राज्य के विकास के लिए नए विचार और योजनाओं पर काम करना होगा। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में 2,05,017.29 करोड़ रुपए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेंटर बनेंगे।
सीएम सैनी ने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 2,000 करोड़ रुपए का ‘फंड ऑफ फंड्स’ बनाने की योजना पर काम करेगी। इसके लिए निजी निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।