Breaking News: ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार का संभाला पदभार
चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) तख्त श्री केसगढ़ साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने आज प्रातः तख्त साहिब के पंज प्यारे साहिबानों की उपस्थिति में जत्थेदार का पदभार ग्रहण किया। सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह जी सुबह तख्त श्री केशगढ़ साहिब पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने तख्त साहिब में माथा टेका। उनकी सेवा से पहले तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने अरदास की और उसके बाद पंज प्यारे साहिबानों ने सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह को पगड़ी भेंट की।