FIH pro League : भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को रौंदा
पहले मैच में हार झेलने के बाद किया भारत ने शानदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) FIH Hockey Pro League: भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में स्पेन को 2-0 से हरा दिया। टीम की इस जीत में मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गए एफआईएच हॉकी प्रो लीग में स्पेन को 2-0 से हराया। पहले मैच में 1-3 से हार झेलने के बाद भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह के गोलों ने भारत को इस सत्र की पहली जीत दिलाई।
आखिरकार 32वें मिनट में भारतीय टीम को सफलता मिली। मनदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से रिबाउंड का फायदा उठाते हुए दिलप्रीत सिंह की मदद से गेंद को गोलपोस्ट में भेज दिया। इस गोल ने भारतीय टीम को जोश से भर दिया और सिर्फ सात मिनट बाद भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। दिलप्रीत सिंह ने 39वें मिनट में गोल कर दिया।
जीत के बाद स्पेन के खिलाफ मुकाबले में कप्तानी कर रहे हार्दिक सिंह ने आईएएनएस से कहा कि आज सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले मुकाबले में जो भी गलतियां थीं, उस पर काम किया गया। भारतीय टीम अच्छे से खेल रही है और हमारा डिफेंस भी काफी मजबूत है। हमें उम्मीद है कि टीम अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।