ईद की छुट्टी पर haryana की सैनी सरकार का बड़ा फैसला
ईद की छुट्टी कैंसिल, सरकार ने जारी किए आदेश
सरकार ने क्यों लिया यह फैसला ?
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्व वार्ता) हरियाणा में ईद पर छुट्टी नहीं मिलेगी। नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ईद पर रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे का ऐलान किया है।
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 29 और 30 मार्च 2025 को शनिवार और रविवार होने के कारण पहले ही सरकारी छुट्टियां हैं। वहीं, 31 मार्च वित्तीय वर्ष 2024-25 का आखिरी दिन है, जिस दिन सरकारी दफ्तरों में वित्तीय कामकाज जरूरी होते हैं। इसी वजह से सरकार ने ईद की गजेटेड छुट्टी को हटाकर इसे वैकल्पिक अवकाश में बदल दिया है।
किन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी?
हालांकि, सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को राहत देते हुए कहा है कि वे यदि चाहें तो 31 मार्च को छुट्टी ले सकते हैं, लेकिन यह उनकी व्यक्तिगत छुट्टी (RH) मानी जाएगी। सभी सरकारी विभागों को इस फैसले की जानकारी दे दी गई है।