MP Amritpal के 7 साथियों की अदालत मे हुई पेशी
7 मिला इतने दिनों का रिमांड
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को देर रात अमृतसर लाया गया और आज अदालत मे पेश किया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 5 दिनों के रिमांड की मांग की लेकिन अदालत ने पुलिस को 4 दिनों का रिमांड दिया।
जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की विशेष टीमें अमृतपाल के सात साथियों को दो जत्थों में डिब्रूगढ़ से दिल्ली लेकर आईं। देर शाम जब सभी सातों साथी दिल्ली पहुंचे तो उन्हें देर रात अमृतसर लाया गया। उन्हें आज अजनाला कोर्ट में पेश किया गया और फरवरी 2023 में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के लिए उनका रिमांड हासिल किया गया।
इन सात को भेजा पुलिस रिमांड पर
कुलवंत सिंह
गुरमीत सिंह
भगवंत सिंह परदान मंत्री बाजेके
बसंत सिंह
दिलजीत कलसी
हरजीत सिंह
गुरिंदर पाल सिंह