Delhi को मिला नया CM रेखा गुप्ता आज लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। आज यानि 20 फरवरी को सुबह करीब 11.00 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा।
बैठक के बाद विधायक दल का नेता एलजी ऑफिस जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा, जिसे एलजी मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजेंगे। उसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा
रेखा गुप्ता अपने छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ी हैं. वर्तमान में दिल्ली भाजपा की महासचिव के रूप में कार्यरत 50 वर्षी रेखा पहले भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग (उत्तर-पश्चिम) से 68,200 वोटों से जीत हासिल की थी।
पेशे से वकील रेखा गुप्ता ने 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (ष्ठस्) के अध्यक्ष के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने नगर निगम की राजनीति में कदम रखा और 2007 में उत्तरी पीतमपुरा के वार्ड 54 से दिल्ली पार्षद का चुानव जीता फिर 2012 में दोबारा पार्षद का चुनाव जीता. इसके बाद उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में भी काम किया जिससे वह लाइम लाइट में आईं।