Delhi Assembly Session : विधानसभा का पहला सत्र आज से
आज शपथ लेंगे दिल्ली के नए विधायक
पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे LG
चंडीगढ़, 24 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली में नई सरकार के गठन होने के बाद 24 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा. 26 फरवरी को शिवरात्रि की वजह से छुट्टी रहेगी. तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी 70 विधायक नई विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. जब तक विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक वह प्रोटेम स्पीकर के तौर पर सदन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
25 फरवरी को सत्र का दूसरा दिन होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कैग की 14 रिपोर्ट भी रखी जाएंगी। कई रिपोर्ट 2016 से पेंडिंग हैं जिनमें दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मसले हैं।