Haryana CM नायब सिंह ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
चंडीगढ, 13 मार्च( विश्ववार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्र पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्र करवा रही है।