Chandigarh bar Association के लिए वोटिंग हुई शुरू
अध्यक्ष पद के लिए अशोक चौहान और सुनील टोनी के बीच कड़ा मुकाबला
देर शाम तक आ जाएंगे नतीजे
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 5,030 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग कर नेतृत्व पर फैसला लेंगे चंडीगढ़ जिला कोर्ट में बार एसोसिएशन चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम चार बजे तक होगी। प्रधान सहित उपप्रधान और सचिव पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं।
जानकारी के अनुसार डीबीए के अध्यक्ष पद के लिए अशोक चौहान और सुनील टोनी के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए गगनदीप गोयल, गुरदेव सिंह और संदीप गुज्जर के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए अमीश शर्मा और विवेक मोहन शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।