Champions trophy फाइनल मुकाबले मे भारतीय स्पिनर की फिरकी घुमी
न्यूजीजैंड की आधी टीम लौटी पेवेलियन, 39 ओवर का खेल खत्म
चंडीगढ, 9 मार्च (विश्ववार्ता) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबले मे न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। और इस समय भारतीय स्पिनर का जादू सिर चढकर बोल रहा है। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 168 रन हो गया है।
न्यूजीलैंड को 38वें ओवर में पांचवां झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 34 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। वरुण को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने विल यंग को आउट किया था। मिचेल और फिलिप्स के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। कीवियों का स्कोर 38 ओवर के बाद पांच विकेट पर 168 रन है।