
WFI: भारतीय कुश्ती महासंघ को मिली बड़ी राहत
खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला
भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटाया
चंडीगढ, 11 मार्च (विश्ववार्ता) खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का निलंबन हटा दिया है। सरकार ने महिला एथलीट के यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी WFI अध्यक्ष संजय सिंह को पूरा नियंत्रण दे दिया है।
दरअसल, 24 दिसंबर, 2023 को एक आदेश के बाद खेल मंत्रालय ने WFI को सस्पेंड कर दिया था और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को राष्ट्रीय खेल महासंघ के दिन-प्रतिदिन के मामलों को चलाने के लिए एक तदर्थ समिति बनाने के लिए कहा था।