BIG BREAKING: छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी पर बड़ा नक्सली हमला
इतने जवान हुए शहीद, कई घायल
बस्तर रेंज के IG ने घटना की पुष्टि
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां एक बड़ा IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, नक्सिलियों ने जाल बिछा रखा था, जैसे ही सुरक्षाबलों को काफिला गुजरा IED ब्लास्ट हो गया। इस हमले में 9 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा रहा कि कुटरु मार्ग पर जवानों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है।
बीजापुर में हुए इस हमले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। सोमवार को कुटरू इलाके में नक्सलियों ने जवानों से भरे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में नौ जवान शहीद हो गए हैं। कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। बस्तर रेंज के IG ने इस घटना की पुष्टि की है।