Punjab के स्वास्थ्य मंत्री पर टूटा दुखों का पहाड, मां का निधन
चंडीगढ, 8 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह पर दुखों का पहाड टूट गया है। आज उनकी 92 वर्षीय मां दलजीत कौर का चंडीगढ़ में निधन हो गया। परिवार ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी कोई गंभीर चिकित्सा स्थिति नहीं थी, लेकिन उम्र से संबंधित बीमारियों से लंबे समय तक जूझने के बाद उन्होने आज शरीर छोड दिया।