जंक फूड खाने के नुकसान क्या है ? देखें, बीमारियों की लिस्ट
40 साल की उम्र के बाद कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान ?
चंडीगढ़, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) खानपान की बदलती प्रवृत्ति को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बता रहे हैं। आज का युवा भोजन के साथ ही ठंडे पेय का उपयोग कर रहा है। इससे बड़ी आयु में होने वाले विकार अभी से उनमें भी दिखाई देने लगे हैं। जहां पहले युवा वर्ग को देखकर यह माना जाता था कि वह एक बेहतर स्वास्थ्य का स्वामी है। वर्तमान में यह सोच खत्म हो रही है।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि खानपान की शैली में बदलाव हुआ है। इस प्रकार के भोजन से बीमारियां सौगात में मिली है। सुपोषण के लिए हमें खानपान में बदलाव लाने की जरूरत है। आहार में प्रोटीन, वसा और विटामिन भोजन में शामिल करना जरूरी है। इसके सेवन से बच्चों और बड़ों को कई तरह के संक्रमणों से सुरक्षित रखता है। भागदौड़ भरी जिदगी में जब हम खाना खाते हैं। शरीर पोषक तत्वों को खाने से निचोड़ कर शरीर को चलाने, विकास के लिए ऊर्जा पैदा करता है। हर किसी के लिए एक ही आहार संतुलित नहीं हो सकता, क्योंकि शारीरिक जरूरतें अलग होती हैं।
डॉ. तुषार तायल बताते हैं कि 40 साल की उम्र को पार कर चुके लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और मोटापे से बचने के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने चाहिए। इस उम्र में पहुंचने के बाद व्यक्ति को विशेष रूप से अपने आहार का ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि उनके आहार में हर प्रकार के पोषक तत्व मौजूद हों, ताकि उन्हें आगे चलकर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।
डॉ. तुषार तायल बताते हैं कि अपने आहार में अत्यधिक तेल और नमक का सेवन करने से बचें। अच्छी मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए और भरपूर मात्रा में पानी लें। इसके अलावा, नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। व्यायाम के जरिए आप शारीरिक तौर पर सक्रिय रहते हैं। इस उम्र में पहुंचने के बाद आपकी यह कोशिश रहनी चाहिए कि आपकी लंबाई और वजन में संतुलन हो।