athiya shetty and kl rahul के घर गूंजी किलकारी
एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। अथिया ने अपनी बेटी के आगमन की खुशी को अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खबर दी, जिसके बाद उनके चाहने वालों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
अथिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक संक्षिप्त और भावुक संदेश के जरिए घर के नए सदस्य के आगमन की जानकारी दी। उनकी इस घोषणा के बाद फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। यह उनके और उनके पति केएल राहुल के लिए बेहद खास पल है।