Haryana में बारात चढ़ने से पहले ही पुलिस ने दूल्हे को क्यों किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) Haryana के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बारात चढ़ने से पहले दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। युवक गांव की ही 8वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से लंबे समय से रेप करता आ रहा था। मामले को लेकर पिहोवा थाना के SHO विक्रांत सिंह ने कहा कि आरोपी राजन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ BNS की धारा 351 (3) के साथ FIR दर्ज की गई है। शनिवार रात ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कुछ दिन पहले युवक लड़की के घर में उस समय घुस गया। जब रात को लड़की बाथरूम करने के लिए गई। उस समय युवक ने उसे पकड़ लिया और रेप किया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजन उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह लड़की के स्कूल में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाता है। आज उसकी शादी थी। रात को घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्में हो रही थीं। जब उसे हल्दी (बान) लगाई जा रही थी तो पिहोवा पुलिस उसे पकड़कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।