MP Amritpal के 7 साथियों को लाया गया Dibrugarh Jail से पंजाब
अजनाला अदालत में किया जायेगा आज पेश
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को देर रात अमृतसर लाया गया। पुलिस ने उन्हें रात में एक सुरक्षित घर में रखा।
उन्हें आज अजनाला अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस की विशेष टीमें अमृतपाल के सात साथियों को दो जत्थों में डिब्रूगढ़ से दिल्ली लेकर आईं। देर शाम जब सभी सातों साथी दिल्ली पहुंचे तो उन्हें देर रात अमृतसर लाया गया। उन्हें आज अजनाला कोर्ट में पेश किया जाएगा और फरवरी 2023 में पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के लिए उनका रिमांड हासिल किया जाएगा।