Breaking News: America से deported भारतीयों का दूसरा जत्था अमृतसर पहुंचा
चंडीगढ़, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिका सैन्य विमान सी-17ए शनिवार रात 11.33 बजे श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान से 116 अप्रवासी भारतीय बाहर लाए गए। अमेरिका ने इन्हें अवैध प्रवासन का दोषी घोषित करते हुए भारत भेजा।
पहले 119 लोगों के आने की जानकारी थी, लेकिन तीन लोगों की तबीयत खराब होने के कारण उनकी वापसी अब देरी से होगी। ये तीन लोग किस राज्य के हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। भेजे गए लोगो में 60 से अधिक पंजाब से और 30 से अधिक हरियाणा के रहने वाले हैं और अन्य गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हैं।