SGPC कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला
Sri Akal takht Sahib के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को पद से हटाया
चंडीगढ, 7 मार्च( विश्ववार्ता)श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही तख्त श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह को भी हटाया गया है। आज शिरोमणि अकाली दल की कार्यकारिणी बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे को स्वीकारने की कोई खबर सामने नहीं आई है।