Agniveer भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू
काैन कर सकता है आवेदन
चंडीगढ, 12 मार्च( विश्ववार्ता) भारतीय सेना में आज से अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई है। सेना मुख्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती को लेकर आज से आनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। इस भर्ती में हरियाणा के छह जिलों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवक-युवतियां ही आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची के आधार पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि बाद में सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
हरियाणा के छह जिलों में अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला के साथ ही चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवार और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindian.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं।