Actress Sai Tamhankar ने लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की सूची में शमिल होने का किया सपना साकार
चंडीगढ, 7 मार्च( विश्ववार्ता) अभिनेत्री सई ताम्हणकर ने इस हफ्ते की IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की सूची में शमिल होने का सपना साकार किया है। गत अक्टूबर में सई ने Instagram पर IMDb से यह पूछते हुए संपर्क किया था कि लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की रैंकिंग कैसे तय की जाती है।
जब उन्हें पता चला कि यह सूची दुनिया भर के करोड़ों IMDb उपयोगकर्ताओं के इनपुट पर आधारित होती है, तो सई ने कहा था कि वह खुद को इस सूची में शामिल होने के लिए उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करेंगी।
उन्होंने कहा, “मैं एक महीने में दो बार IMDb की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की सूची में शामिल होने से बहुत खुश हूँ। मैंने इसे साकार किया था, और ऐसा होते देखना रोमांचक है। IMDb एक ऐसी चीज़ है जिसका मैं लगातार खुद से ज़िक्र करती हूँ और यह मेरे लिए सोने पर सुहागा वाली बात है। यह समझना कि दर्शकों के प्यार से ही यह संभव है, और भी खास है।”