Sad News: तमिल सिनेमा से आई शॉकिंग खबर
दिग्गज एक्ट्रेस बिंदु घोष अब दुनिया में नही रहे
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्व वार्ता) तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस बिंदु घोष अब इस दुनिया में नही रहीं। उनका 16 मार्च को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। एक्ट्रेस ने 76 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। इस दुखद बात की जानकारी देते हुए उनके परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार यानी आज किया जाएगा।
जानकारी में सामने आया है कि बिंदु घोष अपने अंतिम दिनों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनके बेटे सहित परिवार ने उन्हें छोड़ दिया था और वह अकेले ही अपने संघर्षों का सामना कर रही थीं।
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस शकीला ने बताया था कि उन्होंने बिंदु घोष से मुलाकात की थी। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य और आर्थिकसंकट के बारे में उन्होंने चर्चा की थी। उनकी सेहत के बारे में चिंतित शकीला ने लोगों से सुझाव मांगे थे कि कौन उनकी मदद कर सकता है, जिसके चलते कई लोगों ने एक्टर बाला से सिफारिश की और इसके बाद एक्टर शकीला के साथ बिंदु घोष के घर गए थे।
इतना ही नहीं बाला ने उन्हें 80,000 रुपये की आर्थिक मदद की थी और उनके मेडिकल खर्चों के लिए निरंतर सहायता का आश्वासन दिया था। बाला के अलावा एक्टर रिचर्ड और रामलिंगम भी उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए थे।