International News: पडोसी देश पाकिस्तान मे दर्दनाक हादसा
इतने लोगो की मौत से मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्व वार्ता) पडोसी देश पाकिस्तान से बुरी खबर सामने आ रही है जहां पंजाब प्रांत में एक दुखद सडक़ हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों की भी जान चली गई है। यह घटना सोमवार को जरानवाला में हुई। एक यात्री बस और तीन पहिया वाहन के बीच टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक यात्री बस जरानवाला से लाहौर जा रही थी। बस की टक्कर एक तीन पहिया वाहन से हो गई, जिसके बाद बस सडक़ से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग इक_ा हो गए और बचाव कार्य में मदद की। लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद कर रहे थे।
पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि घायलों को उच्चतम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस दुर्घटना ने पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ा दी है, और सभी ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।