हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा में ग्रुप–सी पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गति को तेज
एडमिट कार्ड डाउनलोड, अधिसूचना, ऑनलाइन आवेदन करें
चंडीगढ, 2 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा में ग्रुप-सी पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गति को तेज करते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापित समूह ग्रुप-1 और 2 तथा ग्रुप- 56 और 57 के लिए लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा की है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी पदों के लिए मुख्य परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। ग्रुप 1, 2, 56 और 57 के लिए HSSC CET ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 7 और 8 अगस्त 2024 को, ग्रुप 56 परीक्षा 10 अगस्त 2024 को और ग्रुप 57 परीक्षा 11 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। ग्रुप 56 और 57 की परीक्षा तिथि HSSC द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी। ग्रुप सी मेन्स परीक्षा के लिए HSSC CET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक यहाँ दिया गया है।
एचएसएससी द्वारा कुल 18889 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 981 पद, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 517 पद, ग्रुप 56 (स्नातक आधारित) के 7185 पद, ग्रुप 57 (12वीं कक्षा स्तर) के 7072 पद, कॉमर्स ग्रुप के 1296 पद और स्टेनो ग्रुप के 1838 पद शामिल हैं।