चंडीगढ़ व आसपास के इलाको मे लगातार दूसरे दिन मानसून ने ठंडी बौछारो ने किया मौसम सुहावना
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब व हरियाणा मे मानसून ने दस्तक दे दी है और आज लगातार दूसरे दिन चंडीगढ, मोहाली व पंचकूला मे रुक-रुक कर मानसून की ठंडी बौछारो ने मौसम सुहावना कर दिया है। इससे सेक्टर 17 बस स्टैंड और अरोमा लाइट प्वाइंट के बीच में हल्के जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से लोगों को वहां से धीमी गति में निकलने की सलाह दी है।
वहीं ट्राईसिटी की कई सड़कें जलमग्न हैं। सुबह लगभग आठ बजे बदले मौसम के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। बाद में तेज बारिश ने लोगों को बीते कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत दिलाई है। मौसम विभाग केंद्र का कहना है कि यह मॉनसून की पहली बारिश है और आने वाले दिनों में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
चंडीगढ़ में इस बार मॉनसून ने आने में कुछ दिनों की देरी कर दी है। क्योंकि चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अनुमान लगाया था कि इस बार मॉनसून 29 से 30 जून के बीच में चंडीगढ़ में दस्तक देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोबारा भविष्यवाणी की गई की 4 जुलाई को मॉनसून चंडीगढ़ पहुंच सकता है लेकिन उससे पहले ही 2 जुलाई को चंडीगढ़ में मॉनसून ने दस्तक दे दी और सुबह शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई।