लोकसभा स्पीकर को लेकर हुआ सस्पेंस खत्म
इस तारिख को होगा चुनाव, राष्ट्रपति ने जारी की अधिसूचना
चंडीगढ, 13 जून (विश्ववार्ता): लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। 09 जून को शपथ लेने के बाद 10 जून को सभी मंत्रियों के मंत्रालय भी बांट दिए गए और सरकार अपना काम शुरू कर चुकी है. अब सभी लोगों की निगाहें लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर टिकी हुई हैं. जिसको लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नोटिफिकेश जारी कर दिया है. ये चुनाव 26 जून को होगा। 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नए सांसदों को शपथ दिलवाएंगे.
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। सरकार का गठन होने के साथ ही मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 18वीं लोकसभा का स्पीकर कौन होगा? इस प्रश्न का उत्तर 26 जून को मिल जाएगा। दरअसल 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और इसके बाद दोनों सदनों में उनके अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। राज्यसभा का सत्र 27 जून से शुरू होगा। संसद सत्र 3 जुलाई को समाप्त होगा।
कौन बनेगा लोकसभा स्पीकर?
उधर, इस तरह की भी खबरें हैं कि राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने वाले ओम बिड़ला को एक बार फिर से लोकसभा स्पीकर की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की बहन डी पुरुंदेश्वरी के नाम पर भी चर्चा चल रही है।