भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ एलान
ये होगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम का भी ऐलान
चंडीगढ, 12 जून (विश्ववार्ता): ओडिशा के नये मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी गई है। मोहन माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने आज सर्वसम्मति से माझी को अपना नेता चुना। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।
52 वर्षीय माझी क्योंझर विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह 2000, 2004, 2019 और 2024 में इस क्षेत्र से चुने गए। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद माझी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की जनआकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगी। भाजपा ने राज्य में कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा को उप मुख्यमंत्री बनाने का भी फैसला किया है। श्री सिंह देव पूर्व मंत्री हैं और पटनागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि श्रीमती परिदा पहली बार विधायक बनी हैं और निमापारा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।
माझी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आज शाम राज्यपाल रघुबर दास से मिलेंगे। भाजपा ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल को हराकर 147 सीटों वाली विधानसभा में 78 सीटें हासिल की हैं।
उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। भुवनेश्वर में हुई बैठक में माझी के नाम का एलान किया गया।
भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए ओडिशा में करीब 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल किया है। ओडिशा में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 12 जून को होना है। भाजपा पहली बार ओडिशा में अपनी सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 147 में से 78 सीटें जीती हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से ओडिशा के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही एक उपमुख्यमंत्री यानी की डिप्टी सीएम का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने कणकवर्धन सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया है। इसके साथ ही प्रवती पारीदा के रूप में राज्य को एक महिला मुख्यमंत्री भी नमिली है।
क्या रहा था विधानसभा चुनाव का परिणाम?
हाल ही में हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। 4 जून को आए परिणाम में भाजपा ने 147 में 78 सीटों को जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। नवीन पटनायक की बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान ही ओडिशा के लोगों से वादा किया था कि कोई उडिय़ा भाषा बोलने वाला व्यक्ति ही राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा। ओडिशा में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए साधु संतों को भी आमंत्रण भेजा गया है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 78 पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजद 51 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस को राज्य में 14, सीपीआईएम को 1 सीट मिली है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।
—————