Punjab व Haryana के दो ओलंपियन जल्द ही बंधने वाले हैं शादी के बंधन में
वायरल हुई शादी के कार्ड की फोटो
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता): हरियाणा व पंजाब के दो ओलंपियन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जालंधर निवासी हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह हिसार की उदिता संग नए जीवन की शुरूआत करने जा रहे हैं। इसके लिए 21 मार्च का दिन तय किया गया है। दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है। शादी के लिए छपाए गए कार्ड में मनदीप सिंह व उदिता के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। दोनों एथलीटों की 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी होगी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों खिलाड़ी देश के नाम कई खेल पदक लेकर आ चुके हैं। ओलिंपियन मनदीप सिंह फिलहाल पंजाब पुलिस में डीएसपी के पर तैनात हैं। इनकी नियुक्ति पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान ने की थी। दोनों ओलिंपिक टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
ओलिंपियन मनदीप सिंह का जन्म पंजाब के जालंधर में मिट्ठापुर एरिया में 25 जनवरी 1995 में हुआ था। मंदीप सिंह शुरू से ही हॉकी में अपनी रुची रखते थे। मनदीप सिंह जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी के युवा खिलाड़ी के तौर पर फील्ड हॉकी खेलने से शुरुआत की थी। मनदीप सिंह ने भारत को कई बड़े मैच जितवाएं हैं। मनदीप सिंह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। जिन्होंने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। साथ अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं।