मशहूर honey singh का concert चंडीगढ मे न होकर अब इस शहर मे
चंडीगढ़ में नहीं मिल पाई अनुमति
इस तारिख को होगा कंसर्ट
चंडीगढ, 13 मार्च (विश्ववार्ता) रैपर हनी सिंह का कन्सर्ट अब चंडीगढ़ के बजाय पंचकूला में होगा। आधिकारिक तौर पर हनी सिंह की टीम की तरफ से यह घोषणा कर दी गई है कि हनी सिंह का 23 मार्च को होने वाला शो पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में होगा। अब इस शो को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में करने का फैसला लिया गया है। हालांकि चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि उन्हें आयोजकों की तरफ से शो के शिफ्ट होने की सूचना नहीं दी गई है।