विवाह के बंधन में बंधे बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या
जानें कौन हैं दुल्हनियां
चंडीगढ, 6 मार्च( विश्ववार्ता)बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद बृहस्पतिवार को विवाह के बंधन में बंध गये।
विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए।
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की दुल्हनियां शिवश्री स्कंदप्रसाद एक बहुमुखी कलाकार हैं। वो कर्नाटक संगीत, भरतनाट्यम और चित्रकला में माहिर हैं। वो पारंपरिक और आधुनिक कलाओं का सुंदर मिश्रण करती हैं। एक संगीत-प्रेमी परिवार से आने वाली शिवश्री ने गुरु A.S. मुरली से शास्त्रीय कर्नाटक संगीत की शिक्षा ली है। उन्होंने ब्रह्म गाना सभा और कार्तिक फाइन आर्ट्स जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।