champions trophy” में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने मिलर
डेविड मिलर ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड
चंडीगढ, 6 मार्च( विश्ववार्ता) न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई। लाहौर में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर ने दमदार प्रदर्शन किया।
35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है। इस दौरान मिलर ने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और चार छक्के लगाए। इसी के साथ वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 77 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था।
गेंदें खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
67 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड लाहौर 2025*
77 वीरेंद्र सहवाग भारत इंग्लैंड कोलंबो 2002
77 जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लाहौर 2025
80 शिखर धवन भारत दक्षिण अफ्रीका कार्डिफ 2013
87 तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2009