Delhi-NCR और Punjab, Chandigarh में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन
चंडीगढ, 5 मार्च( विश्ववार्ता)हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में स्थिति नाजुक हो गई है। कई स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
पंजाब और चंडीगढ़ में 10 मार्च तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। किसी तरह की बारिश या तूफान का अलर्ट नहीं है। तापमान में अब बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है, बुधवार सुबह मनाली-केलांग सड़क पर मूलिंग पुल के पास हिमस्खलन हुआ, जिसके बाद भारतीय सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम ने हिमखंड हटाने का काम शुरू कर दिया।