गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन…बर्फबारी जारी
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्ववार्ता) उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भू स्खलन और हिम स्खलन से हुई है। हर्षिल के पास गंगोत्री हाईवे पर भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन हुआ है। बर्फ, मलबा और बोल्डर हाईवे और भागीरथी नदी में गिरे। हालांकि, हाईवे पर आवाजाही बंद थी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हाइवे पर हिमस्खलन शुक्रवार दोपहर बाद हुआ था।
आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हैं। बीआरओ-1442 बीसीसी द्वारा वर्तमान स्थिति सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग केवल नॉन स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया गया है।