WPL: Delhi कैपिटल्स ने Mumbai इंडियंस को हराया
लैनिंग-शैफाली के तूफान में उड़ी मुंबई
चंडीगढ़, 1 मार्च(विश्ववार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग की तालिका में शुक्रवार को शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया. पहले गेंदबाजी करने वाली दिल्ली टीम ने पहले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस को 9 विकेट पर 123 रन पर रोक दिया. जोनासेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन अहम विकेट लिये. जवाब में दिल्ली के लिये कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने मैच जिताऊ पारियां खेलीं।
मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की तूफानी साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने नौ विकेट से मुंबई इंडियंस को हरा दिया। शुक्रवार को बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले संस्करण की उपविजेता टीम ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, हरमनप्रीत कौर की टीम इस मौके को भुनाने में नाकाम रही और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। जवाब में दिल्ली ने 14.3 ओवर में एक विकेट खोकर 124 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उनके खाते में आठ अंक हैं और नेट रन रेट +0.201 है। वहीं, मुंबई दूसरे पायदान पर खिसक गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, तितास साधु.
मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिंतिमनी कलिता.