Delhi Assembly सत्र आज हंगामेदार होने के आसार
CAG रिपोर्ट मुद्दे पर होगी अहम चर्चा
चंडीगढ़, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली विधानसभा सत्र आज हंगामेदार होने के आसार है, सीएजी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में रखने के बाद आज इस मुद्दे पर चर्चा होगी। सदन के सदस्य रिपोर्ट के हवाले से विपक्ष को घेरेंगे। वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है।
इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। विधानसभा की कार्यसूची में कहा गया है कि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा प्रस्तावित करेंगे। भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे।इसके बाद सदन के सदस्य बतौर उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को चुनेंगे।
दिल्ली विधानसभा में आज दिल्ली में शराब के नियमन और आपूर्ति पर भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के ऑडिट की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। सत्र से पहले भाजपा विधायक बैठक कर सकते है ताकि कैसे सदन का सुचारू संचालन किया जा सके। आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रदर्शन पर अभी 13 रिपोर्ट लंबित है।