रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
प्रवेश वर्मा बने डिप्टी सीएम, छह मंत्रियों ने भी ली शपथ
CM योगी आदित्यनाथ और CM पुष्कर धामी ने REKHA GUPTA को दी बधाई
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि दिल्ली के सीएम की दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, शिखा राय समेत कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था। आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मारी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।सीएम योगी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कि ‘रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई व शुभकामनाएं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में रेखा गुप्ता जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद एवं समस्त मंत्रिमंडल को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।