हरियाणा में स्कूलों का समय बदला
जानें अब कितने बजे खुलेंगे ?
चंडीगढ़, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। विभाग की तरफ से जारी आदेशों के तहत एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) और दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।
स्कूल शिफ्ट और मौसम के अनुसार तय हुआ नया शेड्यूल
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की शिफ्ट और मौसम के अनुसार टाइमिंग जारी की है, जिसे तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
1. सिंगल शिफ्ट स्कूलों की टाइमिंग:
- गर्मी (16 फरवरी – 14 नवंबर): सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।
- सर्दी (15 नवंबर – 15 फरवरी): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक।
2. डबल शिफ्ट स्कूलों की पहली शिफ्ट:
- गर्मी (16 फरवरी – 14 नवंबर): सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
- सर्दी (15 नवंबर – 15 फरवरी): सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
3. डबल शिफ्ट स्कूलों की दूसरी शिफ्ट:
- गर्मी (16 फरवरी – 14 अक्टूबर): दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक।
- सर्दी (15 अक्टूबर – 15 फरवरी): दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग को नए शैक्षणिक कैलेंडर के तहत अपडेट किया है। पिछले वर्ष तक यह बदलाव 1 मार्च से किया जाता था, लेकिन इस बार इसे जल्दी लागू किया गया है।
सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मौसम के अनुसार अनुकूल समय मिलेगा। अब देखना होगा कि यह नया शेड्यूल स्कूल प्रशासन और छात्रों के लिए कितना प्रभावी साबित होता है।