Haryana विधानसभा budget session इस तारिख से होगा शुरू
हरियाणा राज्यपाल ने बताई तारिख
चंडीगढ़, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की तारिखो का ऐलान कर दिया गया है। अगले महीने 7 मार्च से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। गवर्नर की ओर से जारी लेटर में इसकी जानकारी दी गई है।
हरियाणा बजट सत्र की शुरुवात 7 मार्च को सुबह 11 बजे से गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी। इस बार हरियाणा बजट में प्रदेश के लोगों के लिए कई अहम घोषणायें सामने आ सकती हैं। इस बजट में हरियाणा की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलने का तोहफा भी मिल सकता है।