बैठक के बाद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार में भाग लेने वाले पंजाब के आप विधायकों को दिया धन्यवाद- CM भगवंत मान
कहा दिल्ली की जनता का फतवा सिर आंखों पर
दिल्ली में बैठक के बाद सीएम मान ने और क्या कहा पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की पूरी कैबिनेट और हमारे सभी विधायकों की कपूरथला हाउस में हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग हुई। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने दिल्ली चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की थी, इसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने पंजाब के नेताओं को धन्यवाद दिया।
आप की पंजाब इकाई ने दिल्ली चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की थी, इसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने पंजाब के नेताओं को धन्यवाद दिया।:
बैठक में पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक सहित वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार में भाग लेने वाले पंजाब के आप विधायकों को धन्यवाद दिया।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप पार्टी ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में काफी काम किया है। जीत और हार चलती रहती है। वह पैसा बांटने की राजनीति नहीं करते। उन्होंने दिल्ली में बहुत मेहनत की। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है, आगे भी ऐसा करेंगे। वह पंजाब को एक आदर्श राज्य बनाकर देश के सामने पेश करेंगे। पंजाब में काम को गति देने के लिए दिल्ली के 10 वर्षों के अनुभव का उपयोग किया जाएगा।
पंजाब में उनकी सरकार लोगों के लाभ के लिए बहुत काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में दिल्ली का अनुभव पंजाब के लिए बहुत फायदेमंद होगा। वह लोग काम कर रहे हैं, इसे और भी तेज़ करना होगा। उनती पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है। दिल्ली की जनता का फतवा सिर आंखों पर।