कल मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के सभी MLA जाएँगे Delhi
चंडीगढ, 10 फरवरी: (विश्ववार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनावो मे कारारी शिकस्त के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की दिल्ली में कल अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाक़ात के बाद बैठक होगी। बैठक मे दिल्ली के चुनाव पर होगी चर्चा, दिल्ली में चुनाव लड़ाने में पंजाब के संगठन ने निभाई है अहम भूमिका।
वहीं सूत्रो से खबर है कि आज 10 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक अब 13 फरवरी को होगी।
माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की विधायकों से चर्चा के बाद कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। यह दूसरा मौका है जब कैबिनेट बैठक को स्थगित किया गया है। पहले छह फरवरी को बैठक थी। बाद में इसे बदलकर 10 फरवरी कर दिया गया था।
पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से बुलाई गई बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब के विधायकों के कामकाज को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पार्टी को भी लगातार झटके लगते रहे हैं। सत्ता में होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मात्र तीन ही सांसद बने।