Kisan Andolan : Jagjit Singh Dallewal की भूख हड़ताल का आज 75वां दिन
चंडीगढ़, 8 फरवरी (विश्व वार्ता) किसान आंदोलन: खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवालकी भूख हड़ताल आज 75वें दिन भी जारी है।
उनके नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है और आगामी महापंचायतों की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि किसान 11, 12 और 13 फरवरी को रतनपुरा, दातासिंहवाला-खनौरी और शंभू मोर्चा में महापंचायत करेंगे। इन महापंचायतों को सफल बनाने के लिए किसान पूरे जोश के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं।