Premanand Maharaj की पदयात्रा अनिश्चित काल के लिए बंद
श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह सूचना जारी
चंडीगढ़, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) वृंदावन वाले विश्वविख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी एक अहम सूचना सामने आई है। जिसमें प्रेमानंद महाराज के दर्शन को लेकर जानकारी दी जा रही है। बताया गया है कि, प्रेमानंद महाराज के दर्शन अब रात में नहीं हो पाएंगे। महाराज जी के रात्रि दर्शन अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह सूचना जारी की गई है। फिलहाल यह फैसला क्यों लिया गया है? आइये जानते हैं।
प्रेमानंद जी महाराज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘भजन मार्ग’ पर सूचना जारी की गई है। जिसमें कहा गया है- ”आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है। श्री हित राधा केलि कुंज।’
‘