पंचतत्व में विलीन हुए 5 बार हरियाणा के CM रहे ओपी चौटाला
अंतिम दर्शन करने पहुंचे कई दिग्गज
चंडीगढ़, 21 दिसंबर (विश्ववार्ता)हरियाणा के पूर्व सीएम और इनेलो के अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आज यानी शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास सिरसा में किया गया।
हरियाणा सरकार ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद प्रदेश में 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के 5 बार सीएम रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई बड़े लोग शामिल हुए।
सिरसा जिले के गांव चौटाला में एक जनवरी 1935 को जन्मे ओमप्रकाश चौटाला की हरियाणा ही देश के दिग्गज राजनीतिज्ञों में पहचान रही। उनके पिता चौधरी देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ ही देश के उपप्रधानमंत्री भी रहे।