पंजाब भाजपा आज इस जिले से कुछ ही देर मे शुरू करेगी भाजपा सदस्यता अभियान
ये नेता रहेगे मौजूद
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) ़ पंजाब के मोहाली जिले मे पंजाब भाजपा प्रधान एक्शन मोड में आ गए हैं। आज पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ मोहाली से भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। वह भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
इसमें आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर 18 करोड़ लोगों को भाजपा से जोडऩे का प्रयास कर रही है, ताकि हर घर पार्टी से जुड़ा हो। इसी कड़ी में यह अभियान सितंबर से चलाया जाना है, लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत आज होगी। यह अभियान सितंबर से चलेगा।
हालांकि पंजाब में लोगों को पार्टी से जोडऩा किसी चुनौती से कम नहीं है। भाजपा के सामने गांवों में बड़ी चुनौती है, क्योंकि किसान आंदोलन के कारण लोग भाजपा को पसंद नहीं कर रहे हैं और नेताओं को ग्रामीणों का कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। भाजपा के लिए अच्छी बात यह रही कि इस बार लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा कोई सीट नहीं जीत पाई, लेकिन वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है
। 18.56त्न वोट शेयर पाकर भाजपा क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह पहला चुनाव है जब दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा है। इस चुनाव में अकाली दल को 13.42त्न वोट मिले यानी 18 लाख 8 हजार 837 वोट पड़े।