पंजाब के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के खिलाफ पेश होगा चालान
विधानसभा स्पीकर ने दी मंजूरी
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के खिलाफ चालान पेश करने की विधानसभा स्पीकर ने मंजूरी दे दी है। ओपी सोनी, भारत भूषण आशू, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर श्याम अरोड़ा के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी गई है। चार मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस जांच पूरी कर चुकी है। धारा 19 के तहत इसके लिए राज्यपाल की मंजूरी होनी जरूरी है। अब राजपाल की मंजूरी के बाद चालान पेश होंगे।
ज्ञात हो कि पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने इन मंत्रियों के खिलाफ चालान पेश करने की मंजूरी दे दी है। पंजाब मंत्रिमंडल के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों के खिलाफ चालान पेश करने की विधानसभा स्पीकर ने मंजूरी दे दी है। ओपी सोनी, भारत भूषण आशू, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर श्याम अरोड़ा के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी गई है।