हरियाणा के दो युवको की अमेरिका मे झील में डूबने से मौत
मचा परिवार मे हाहाकार
चंडीगढ़, 27 जून (विश्ववार्ता)हरियाणा मे विदेश से दुखदाई खबर सामने आ रही है अमेरिका के कैलिफोर्निया की साल्टन झील में डूबने से करनाल के 2 युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक गांव गोविंदगढ़ का तो दूसरा गांव चुरनी जागीर का रहने वाला था। दोनों घर के इकलौते थे। जिनके घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों की भारत सरकार से मांग है कि उनके बेटों के शवों को भारत लाया जाए ताकि वह उनका अपने हाथों से अंतिम संस्कार कर सके।
गांव चुरनी जागीर निवासी रुपिंद्र सिंह ने बताया कि उसने करीब 14 महीने पहले ही अपने बेटे इक्कम प्रीत को अमेरिका भेजा था। वह वहां पर खुश था। 25 जून को वह नहाने के लिए झील पर गए थे। उसके साथ गोविंदगढ़ निवासी महताब भी था। जब इक्कम झील में नहाने लगा तो वह डूबने लगा।