भूकंप से थाइलैंड और म्यांमार में भारी तबाही
म्यांमार में इमरजेंसी….
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) म्यांमार में भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए जहां सैंकड़ो लोग इमारतों से बाहर निकल आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में म्यांमार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था. म्यांमार दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है।
भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में म्यांमार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।
वहीं, सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनमें भूकंप के कारण हुई तबाही दिख रही है। इस भूकंप के कारण लोग खौफ से भर गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई।