भारतीय वायदा बाजार में सोना- चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
देखें लेटेस्ट रेट
चंडीगढ, 10 जून: (विश्ववार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी गिरावट के बीच भारतीय वायदा बाजार में सोने में सुस्ती देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। MCX सोने की कीमतें 71,000 के नीचे चल रही हैं जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई है ये 89,460 पर थी।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज गिरावट के साथ 71,000 रुपए के नीचे कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने के समय यह 70,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
हालांकि, चांदी में तेजी बरकरार है, हां ये भी 90,000 के नीचे जरूर आ गई है। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 266 रुपए की तेजी के साथ 89,355 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 89,460 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को ये 89,089 पर बंद हुई थी। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।