ट्रेन में झूठी आग की अफवाह फैलने से चलती टे्रन से कूदे यात्री, मचा हडकंप
अब तक इतने लोगो की मौत, बढ सकता है मरने वालो का आंकडा
चंडीगढ, 15 जून (विश्ववार्ता): बडी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है जहां रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर कई यात्री ट्रेन से कूद गए। इस वजह से कई यात्री एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रेन में सवार किसी यात्री ने आग लगने की अफवाह फैला दी। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग डर के मारे ट्रेन से उतर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोग विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस वजह से चार लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है।