25 को होगा पूरे पंजाब मे चक्का जाम
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) कृषि बिल को लेकर पंजाब मे 30 किसान संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि कल से पूरे सूबे मे प्रदर्शन किया जाएगा और 25 सिंतबर को कृषि बिलो के खिलाफ पूर्ण बंद का आह्वान किया है। वही दूसरी तरफ अकाली दल ेन भी 25 सिंतबर को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इन विधेयकों के खिलाफ पंजाब में 25 सितंबर को चक्का जाम (सडक़ बंद) करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे किसानों , खेत मजदूरों, आढ़तियों के साथ सभी निर्वाचन क्षेत्रों में ‘चक्का जाम’ करें। पार्टी तीन घंटे का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को हालांकि आपातकालीन सेवाओं को न रोकने के लिए कहा गया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...